मथुरा। संगठन में फागोत्सव की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित और ठाकुर जी के छवि चित्र पर माला पहनाकर अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि संजय हरियाणा से कराया गया।
पंडित संजय हरियाणा इसके उपरांत सभी संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को होली के रंग कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी पदाधिकारी को होली की बधाई दी और संस्था के कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने के लिए सबको बधाई दी और राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष का आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अनीता हरियाणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा के द्वारा पंडित संजय हरियाणा और गंगा रानी चतुर्वेदी को दुपट्टा पहन कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रजत शर्मा को भी दुपट्टा पहन कर सम्मानित किया गया। उसके उपरांत पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुरूप फूलों की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और होली भजन के साथ बड़ी धूमधाम से होली का आयोजन किया गया। होली कार्यक्रम में ठाकुर जी के भजनों और गीतों पर नृत्य प्रस्तुति भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ-साथ आमंत्रित की गई पदाधिकारी जिसमें प्रमुख रूप से हेमलता चौधरी ब्रज धाम सेवा समिति, प्रतिभा सिंह समाज सेवी, रश्मि चतुर्वेदी, राधा चौधरी, पूजा गौर, शशि, राधा, कृति, राजकुमारी, चंचल, पूजा राजपूत, डोली राजपूत, रेनू, सोना, पूनम, लक्ष्मी, लता ,सपना राजपूत, संगीता राजपूत, सुनीता, जलदेवी, सरोज, सोना देवी, प्रशांत शर्मा, चंदादेवी , रेखा, सुचिता, श्वेता सारस्वत, कामिनी ठाकुर, चंद्रकांता शर्मा, हरिशंकर शास्त्री की उपस्थिति और सभी की कार्यक्रम प्रस्तुत कर आज कार्यक्रम में चांद चांद लगा दिए।
संगठन द्वारा सभी पदाधिकारीयो के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई और सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।