मेरठ। अखिल भारत हिन्दू महासभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज के निर्देशन अनुसार और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी व प्रदेश मीडिया प्रभारी रजत शर्मा के नेतृत्व में अमित अग्रवाल को मेरठ से जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
अमित अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान व हिंदुत्व की जागरूकता के लिए कार्य करेंगे। उन्होने जानकारी देते यह भी बताया कि हम जल्द ही मेरठ में महानगर और महिला मोर्चा की टीम का गठन करेगें।
इस हर्ष के विषय पर मेरठ के अमित अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनने पर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय हरियाणा, प्रदेश प्रवक्ता महादेव बाबा व प्रदेश मीडिया प्रभारी रजत शर्मा (पत्रकार), मेघश्याम सारस्वत, प्रवीण उपाध्याय, विश्व दीपक शर्मा, नितिन गर्ग, जय प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार भारद्वाज आदि मित्रगणों ने बधाईयां दी।