गाजियाबाद। हिंडन रिवर के किनारे वृंदावन गार्डन में दिल्ली एनसीआर की पूर्वांचल भोजपुरी सम्मेलन व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर के बड़ी संख्या में भोजपुरी भाषी लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्वामी चक्रपाणि जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में अपनी मातृभाषा के प्रति हमेशा कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश दिया। उन्होने कहा कि भोजपुरी भाषा मान, सम्मान और स्वाभिमान की भाषा है। वहीं इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद सतीश कुमार त्रिपाठी और डॉ लिखिल कांत ने भोजपुरी भाषा को भारतीय भाषाओं के आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए लोगों से एक जुट होने का अपील की। भोजपुरी के जाने-माने कवि मनोज भावुक ने भोजपुरी भाषा की अंतरराष्ट्रीय फलक पर बढ़ती पहचान को लेकर अपना वक्तव्य दिया। पूर्वांचल भोजपुरी महासभा के डायरेक्टर व संस्थापक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले 40 सालों से हमारी संस्था भोजपुरी भाषी और पूर्वांचल के लोगों के हितों के लिए काम कर रही है।
इस मौके पर भोजपुरी की जानी मानी सिंगर खुशबू तिवारी ने अपनी प्रस्तुति दी।
उन्होंने गीत गाया कि ‘सिया निकले अवधवा की ओर होलिया खेले राम लला’। साथ ही उनके गीत ‘फगुनवा में रंग रस-रस बरसे’ ने समां बांध दिया। वहीं सोनू तिवारी के होली के गीतों पर भी लोग झूम उठे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केदारनाथ तिवारी, अशोक तिवारी, शालेंद्र श्रीवास्तव, बृजेश तिवारी, वीरेंद्र कुशवाहा, आनंद मणि त्रिपाठी, अनिल अनिल सिन्हा, जेपी यादव, रंजीत कुशवाहा, अभिनंदन तिवारी, दिग्विजय सिंह, विनोद अकेला, विजय सिंह, राजनीश द्रिवेदी, बृजेश प्रसाद, अवधेश कुमार, प्रभाशंकर, आर पी शुक्ला, प्रमोद श्रीवास्तव, जेपी शुक्ला, सीयाराम यादव, राजेश यादव, शिव कुमार रघुवंशी, अनिल सिंह, अनिल श्रीवास्तव, निर्भय श्रीवास्तव, ब्रजेश तिवारी, संतोष शर्मा, श्याम बिहारी आदि लोग मौजूद रहे।