Home अंतरराष्ट्रीय पवन बाबा ने ताज महल पर शिव जी आराधना कर किया सहारनीय...

पवन बाबा ने ताज महल पर शिव जी आराधना कर किया सहारनीय कार्य – रजत शर्मा

323
0

मथुरा। अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता पवन बाबा ने ताज महल पर महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव जी की आराधना की और डमरू बजाकर शिव तांडव भी किया। उसके बाद आगरा पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच हिरासत में लेकर बाद में छोड़ा दिया।

पवन बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के आगरा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में पूरा सहयोग किया और साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय हरियाणा व प्रदेश मीडिया प्रभारी रजत शर्मा पत्रकार की प्रेरणा ये कार्य संभव हुआ है। उन्होने कहा कि भविष्य में ताज महल की जगह हम राम मंदिर की तरह एक भव्य शिव मंदिर रूप में देखना चाहते हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी रजत शर्मा ने पवन बाबा का स्वागत किया व पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि इतिहासकार पुरुषोत्त ओक ने अपनी किताब में लिखा है कि ताजमहल के हिन्दू मंदिर होने के कई सबूत मौजूद हैं। सबसे पहले यह कि मुख्य गुम्बद के किरीट पर जो कलश वह हिन्दू मंदिरों की तरह है। यह शिखर कलश आरंभिक 1800 ईस्वी तक स्वर्ण का था और अब यह कांसे का बना है। आज भी हिन्दू मंदिरों पर स्वर्ण कलश स्थापित करने की परंपरा है। यह हिन्दू मंदिरों के शिखर पर भी पाया जाता है। इस कलश पर चंद्रमा बना है। अपने नियोजन के कारण चन्द्रमा एवं कलश की नोक मिलकर एक त्रिशूल का आकार बनाती है, जो कि हिन्दू भगवान शिव का चिह्न है। इसका शिखर एक उलटे रखे कमल से अलंकृत है। यह गुम्बद के किनारों को शिखर पर सम्मिलन देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here